निघासन: लुधौरी में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में निघासन कोतवाली पुलिस ने 15 दिन से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र के लुधौरी गांव में दर्ज मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जहां आज शनिवार को शाम करीब 5 बजे निघासन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी राजेन्द्र पुत्र सोहनलाल निवासी लुधौरी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है