बहराइच: सरस्वती नगर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती नगर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी की भेज दिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।