सिमडेगा: सिमडेगा में वन विभाग कार्यालय में विधायक की मौजूदगी में हाथी प्रभावितों को ₹842400 का मुआवजा बांटा गया
वन विभाग सिमडेगा के कार्यालय में गुरुवार को 12 बजे हाथी प्रभावित 5 पीड़ितों के बीच 842400 रुपए की मुआवजा राशि वितरण की गई। इस मौके पर कोलेबिरा विधायक के हाथों उन्हें डीडी की राशि सौपी गई ।इस दौरान उन्होंने कहा कि यह स्थाई समाधान नहीं है उन्होंने विधानसभा सत्र के माध्यम से सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है ,ताकि लोगों को राहत मिल सके।