सिधवलिया प्रखंड के गंगवा गांव में घोघारी नदी पर बन रहा 2.89 करोड़ रुपये की लागत वाला आरसीसी पुल ढलाई के दौरान ध्वस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने कमजोर सरिया और घटिया निर्माण का आरोप लगाया है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच का आश्वासन दिया है और फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है।