चायल: चरवा थाना क्षेत्र के सिरसी में स्कूल के बाहर से छात्रा की साइकिल चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद हुआ
चरवा। थाना क्षेत्र के सिरसी स्थित उदय प्रकाश इंटर कॉलेज के बाहर खड़ी छात्रा की साइकिल शुक्रवार को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। छात्रा समसपुर गांव की रहने वाली है। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्कूल प्रबंधक ने चरवा थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।शनिवार शाम 5 बजे वीडियो वायरल!