खोदावंदपुर: खोदावंदपुर से एक साथ दो नाबालिग लड़का हुआ गायब, परिजन परेशान
खोदावंदपुर पंचायत से एक साथ दो नाबालिग लड़का 20 जुलाई से गायब है। जिसके कारण गायब दोनों नाबालिक लड़का के परिजन काफी परेशान हैं। गायब लड़कों की पहचान खोदावंदपुर पंचायत के वार्ड 6 निवासी राम बालक चौधरी के 12 वर्षीय पुत्र गोलू राज एवं उसी के पड़ोसी घनश्याम चौधरी के 13 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार के रूप में की गयी है। जिसकी सूचना परिजन ने थाने में दी है।