खोदावंदपुर: प्रखंड से मुसहरी गांव तक घटिया सड़क निर्माण कार्य को देख ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रोका, संवेदक को दी सूचना
खोदावंदपुर प्रखंड के मुसहरी गांव में घटिया सड़क निर्माण कार्य को देख ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए और पीसीसी निर्माण कार्य को रोक दिया तथा इसकी सुचना संवेदक को दिया गया। ग्रामीनो ने बताया की पिछले कई दिनों से मुसहरी गांव में पीसीसीकरण किया जा रहा है।पीसीसी करने के साथ ही सड़क में दर्जनों जगह पर दरारे आ गई है। RWD कर्मी के द्वारा समझाने पर कार्य शुरू किया गया।