बरकागाँव: ज़मीन बचाने के लिए उग्र हुए ग्रामीण, कंपनियों और दलालों के खिलाफ खोला मोर्चा
प्रखंड क्षेत्र के गोंदलपुरा, बादम, हरली समेत आसपास के इलाकों में जमीन अधिग्रहण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। “अपनी जमीन अपना राज” के नारे के साथ ग्रामीणों ने कंपनियों और कथित बिचौलियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्णपुरा बचाव संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने साफ कहा कि जल, जंगल और जमीन की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है।