अजीतमल: स्विमिंग पूल में नहाने गए युवक के मोबाइल और लोअर की चोरी, मोहद्दीनपुर निवासी ने कोतवाली में दी तहरीर
भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए स्विमिंग पूल में नहाने पहुंचे एक युवक को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा जब उसका लोअर और मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना के बाद युवक तौलिया लपेटकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। कोतवाली क्षेत्र के मुहद्दीनपुर निवासी नितिन कुमार पुत्र सोमनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह माँ शारदा गेस्ट हाउस