पिंड्रा: बड़ागांव थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक युवक की हुई दर्दनाक मौत
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के सातोमहुआ में तेज रफ्तार ने बाइक चालक युवक की जान ले ली। मिली जानकारी के अनुसार बाइक चालक विवेक जायसवाल की बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई और वह सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों के अनुसार उनकी मौके पर ही मौत हो गई, वही मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।