करछना: नैनी इलाके में बंदरों को पकड़ने गई नगर निगम और वन विभाग की टीम निराश होकर लौटी
यमुनापार क्षेत्र के नैनी इलाके में इन दोनों बंदरों की तादाद इस कदर बढ़ गई है कि स्थानीय लोगों का जीना दुश्वार साबित हो रहा। इन बंदरों के द्वारा घर के छत पर डाले हुए समान को छती पहुंचाना तथा सामान लेकर मार्ग से गुजर रहे लोगों का सामान छीन कर भाग जाने से लोग काफी परेशान है। कभी कभार इनके द्वारा लोगों पर हमला भी कर दिया जाता है।