हज़ारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल ने टाटीझरिया में लगाई चौपाल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
सांसद मनीष जायसवाल ने टाटीझरिया प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीण चौपालों के माध्यम से लोगों से संवाद किया। उन्होंने स्थानीय समस्याएं सुनकर समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी रामेश्वर पांडेय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।