बहराइच: इमरजेंसी के सामने धरने पर बैठ गए पूर्व विधायक के पुत्र, सीएमएस ने दिए जांच के निर्देश
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में दो घंटे से भर्ती बेटी को इलाज न मिलने के विरोध में शनिवार दोपहर को पूर्व भाजपा विधायक के पुत्र धरने पर बैठ गए। इससे हड़कंप मच गया। धरने की जानकारी होने पर मेडिकल कॉलेज के सीएमएस पहुंचे। उन्होंने लोगों को मनाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद धरना समाप्त हो गया। सीएमएस ने बताया कि एक एप्लीकेशन मिली है। जांच के निर्देश दिए हैं।