बहराइच: झिंगहा घाट के पास कुछ दिन पूर्व हमले में घायल की थम गई सांसे,दो श्रमिकों की पान दुकानदार व उसके साथियों ने की थी पिटाई
झिंगहा घाट स्थित पान की दुकान पर कुछ दिन पूर्व पान खरीदने आए 2 श्रमिकों से कहासुनी हो गई थी। पान दुकानदार ने साथियों के साथ हमला कर 2 श्रमिकों की बेरहमी से पिटाई कर दी गई थी।1 श्रमिक बेहोश होकर कोमा में चला गया था। 2 घायलों को मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने कोमा में गए युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया था। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जाच जारी है।