बहराइच: जिला अस्पताल परिसर में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, पुलिस पहचान में जुटी
जिले के कोतवाली नगर इलाके में स्थित जिला अस्पताल परिसर में एक अज्ञात बुजुर्ग का शव पड़ा मिला था। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। वहीं शव की पहचान कराई जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस जांच में जुट गई है।