बहराइच: चमरपुरवा के पास बाइक सवार को रोटावेटर ने मारी ठोकर,हादसे में बाइक सवार हुआ घायल
जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवलपुर के रहने वाले वीरेंद्र कुमार बाइक से अपने ससुराल मल्हीपुर इलाके में जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक को रोटावेटर ने ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। 108 की मदद से परिजन आनन फानन में बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर ने बताया की हालत गंभीर देखते हुए भर्ती कर इलाज जारी