खंडवा: वर्दी पर उठे गंभीर सवाल! खंडवा के पुलिसकर्मी के मामले में NHRC की एंट्री
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी एनएचआरसी ने खंडवा में पदस्थ एक पुलिसकर्मी से जुड़े गंभीर आरोपों पर संज्ञान लिया है। आयोग ने मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और खंडवा पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी करते हुए पूरे मामले की जांच कर दो सप्ताह के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट यानी एटीआर पेश करने के निर्देश दिए हैं।