लक्ष्मीपुर: मंत्री दामोदर रावत ने गिद्धौर स्थित अपने आवास पर जनसमस्याओं के समाधान को लेकर लोगों की समस्याएं सुनीं
बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने शुक्रवार को 3 बजे गिद्धौर स्थित अपने आवास पर जिले एवं क्षेत्र से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य स्थानीय मुद्दों से संबंधित समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।