जन अभियोग एवं सतर्कता समिति में रामकृष्ण भाकर और शैलेन्द्र वर्मा को मिली अहम जिम्मेदारी
नोहर 15 जुलाई राजस्थान सरकार के जन अभियोग निराकरण विभाग द्वारा जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति, हनुमानगढ़ के मनोनीत सदस्यों की सूची जारी की गई है। जारी आदेश के अनुसार भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण भाकर व पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा को समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है।
सरकार द्वारा जारी आदेश 27 मई 2026 के अनुसार यह समिति जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जन शिकायतों के निस्तारण, प्रशासनिक पारदर्शिता और जनहित से जुड़े मामलों की निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। समिति में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।
रामकृष्ण भाकर के मनोनयन को नोहर क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं शैलेन्द्र वर्मा के चयन से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों को भी प्रतिनिधित्व मिला है। दोनों के मनोनयन पर क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
Nohar, Hanumangarh | Jul 16, 2026