गो सम्मान आह्वान अभियान के हस्ताक्षर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, घर-घर पहुंच रहे कार्यकर्ता
नोहर 15 जुलाई गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर 27 जुलाई को हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर एक विशाल प्रदर्शन किया जायेगा इस राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत शहर में जनसमर्थन जुटाने का कार्य लगातार जारी है। अभियान में पूर्व पार्षद श्याम सुंदर स्वामी एवं मदन जोशी शहर की गली-गली, मोहल्लों और बाजारों में पहुंचकर लोगों से हस्ताक्षर करवा रहे हैं।
पूर्व पार्षद श्याम सुंदर स्वामी ने बताया कि अभियान के माध्यम से तीन प्रमुख मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर एकत्र किए जा रहे हैं—
पूरे भारत में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाए।
गौमाता को 'राष्ट्र माता' अथवा 'राष्ट्र आराध्या' का राष्ट्रीय सम्मान दिया जाए। गोसेवा हेतु केंद्र में पृथक गो सेवा मंत्रालय का गठन कर प्रभावी केंद्रीय कानून बनाया जाए। मदन जोशी ने बताया कि अभियान के तहत पूरे हनुमानगढ़ जिले से 5 लाख हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों से अभियान से जुड़कर हस्ताक्षर करने और जनजागरण में सहयोग देने की अपील की। शहर में अभियान को आमजन का अच्छा समर्थन मिल रहा है।