गुना नगर: शहर में खनिज विभाग की कार्यवाही, रॉयल्टी में उल्लेखित मात्र से अधिक खनिज परिवहन पर डंपर किया जप्त
गुना कलेक्टर के निर्देशन में खनिज विभाग ने गुना शहर में डंपर जप्त किया है। 12 जून को जिला खनिज अधिकारी सचिन वर्मा ने बताया, निरीक्षण के दौरान रॉयल्टी में दर्ज मात्रा से अधिक खनिज परिवहन पर डंपर जप्त कर कलेक्ट्रेट में रखा गया है। कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार किया है। अवैध उत्खनन परिवहन भंडारण पर कार्यवाही जारी रहेगी।