सबलगढ़: टेंट्रा पुलिस व वन विभाग ने रेत के भंडारण की 200 ट्रॉली की नष्ट
थाना टेंटरा पुलिस, वन विभाग एवं SAF के संयुक्त बल द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम बौलाज क्षेत्र में भिन्न-भिन्न स्थानों पर अवैध रूप से उत्खनित कर भंडारित किए गए 200 ट्रॉली (400 घनमीटर) रेत कीमती करीबन ₹4.40 लाख का 01 लोडर से नष्टीकरण किया गया उक्त कार्यवाही के दौरान थाना टेंटरा, वन विभाग एवं SAF की टीम सहित लगभग 15 अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे।