सिमरी: बिना बछड़े के दूध दे रही गिर नस्ल की गाय बनी सिमरी के बकुलहा पट्टी में कौतूहल का विषय, इलाके में हो रही चर्चा
Simri, Buxar | Jul 1, 2026 सिमरी प्रखंड अंतर्गत बकुलहा पट्टी गांव में एक अनोखी घटना ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। यहां एक गिर नस्ल की गाय बिना बछड़े को जन्म दिए ही दूध दे रही है। सामान्यतः गायें बछड़े के जन्म के बाद ही दूध देती हैं, लेकिन इस गाय का मामला अलग होने के कारण यह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। यह वीडियो बुधवार की सुबह 9 बजे का है।