बेनीपुर: धरौड़ा-माधोपुर के बीच बाइक व साइकिल की टक्कर में दो लोग घायल
बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौड़ा-माधोपुर के बीच बाइक व साइकिल की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायल माधोपुर निवासी मो. अलाउद्दीन व सोनकी ओपी क्षेत्र के गेरई निवासी सुनील राम को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए बहेड़ा पीएचसी में भर्ती कराया है। जहां डॉ. हरि शंकर ठाकुर ने दोनों का प्राथमिक इलाज किया तथा गंभीर रूप से घायल अलाउद्दीन को अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया।