दाउदनगर: अग्निशमालय दाउदनगर ने अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान दाउदनगर में निकाली प्रभात फेरी, चलाया जागरूकता अभियान
अग्निशमालय दाउदनगर द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को 10:00 बजे दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय में प्रभात फेरी निकाली गई।स्कूली छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।मॉक ड्रिल कराया गया और अग्नि सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।बताया गया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आग लगी जैसी घटनाओं में बचाव के गुर सीखाना था।