डोभी: मानसीडीह से भैंस चोरी करते पांच चोर गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Dobhi, Gaya | Apr 15, 2026 डोभी थाना क्षेत्र के मानसीडीह गांव में मंगलवार की रात्रि भैंस चोरी की घटना में ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ी सफलता मिली। ग्रामीणों ने चोरी कर ले जाए जा रहे दो भैंस के साथ पांच चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी चोर आसपास के इलाके के रहने वाले हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। बरामद भैंसों में एक नावाडीह बीघा की बताई जा