श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ में नकली नोट गैंग का पर्दाफाश, चार युवकों को किया गया गिरफ्तार
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में नकली नोट छापने के बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने नेशनल हाईवे स्थित एक होटल पर देर रात छापा मारकर 500-500 रुपए के 156 नकली नोट बरामद किए। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरे में प्रिंटर से नकली करेंसी छापी जा रही थी। पुलिस ने मौके से दो प्रिंटर, कटर और चमकीली टेप सहित अन्य सामान भी जब्त किया है। मामले में चार युवकों को हिरासत में