फिरोज़ाबाद: लड़ाई-झगड़ों पर थाना दक्षिण पुलिस की सख्ती, शांति भंग की आशंका में 5 लोगों को किया गिरफ्तार
थाना दक्षिण क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए आपसी लड़ाई-झगड़ों की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए दक्षिण पुलिस ने शुक्रवार दोपहर सवा तीन बजे करीब शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते सख्त कार्रवाई की है। कार्रवाई में कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।