फिरोज़ाबाद: लड़ाई-झगड़ों पर थाना दक्षिण पुलिस की सख्ती, शांति भंग की आशंका में चार लोगों को किया गिरफ्तार
अलग-अलग स्थानों पर हुई लड़ाई-झगड़े की घटनाओं को लेकर दक्षिण पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते चार अभियुक्तों को शुक्रवार दोपहर तीन बजे करीब गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में सचिन पुत्र राजेश निवासी सुहागनगर, अंकित गुप्ता पुत्र प्रकाशचन्द्र गुप्ता निवासी पेमेश्वर गेट, कन्हैया पुत्र प्रमोद कुमार व एक अन्य शामिल है।