झांसी: झांसी के सत्यम कॉलोनी निवासी युवती ने की लव मैरिज, वीडियो वायरल कर प्रशासन से मांगी सुरक्षा
Jhansi, Jhansi | Jun 10, 2026 झांसी के सत्यम कॉलोनी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपनी पसंद से विवाह करने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है, लेकिन शादी के बाद उसे और उसके पति को परिजनों से खतरा महसूस हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती ने बताया कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से विवाह किया है