भोरे: चकरवा खास गांव में आपसी विवाद को लेकर बीच बचाव करने गए अधेड़ पर जानलेवा हमला, आरोपित पिता और दो पुत्र गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के चकरवा खास गांव में आपसी विवाद को लेकर बीच बचाव करने गए अधेड़ पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घायल राजा दिन अंसारी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता और उसके दो पुत्रों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।