लोहरदगा: महेश कुमार सिंह अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय सचिव बने, झारखण्ड पेंशनर समाज ने किया सम्मानित
अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, दिल्ली द्वारा 29 व 30 अप्रैल 2026 को आयोजित चतुर्थ राष्ट्रीय सम्मेलन में महेश कुमार सिंह के पुनः राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित होने पर झारखण्ड राज्य पेंशनर समाज, जिला शाखा लोहरदगा ने सोमवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान पेंशनर्स से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।