लंभुआ: लंभुआ में 4 अगस्त को निकलेगी 181 फीट की भव्य कांवड़ यात्रा, जलाभिषेक धोपाप धाम से बाबा जनवारीनाथ धाम तक पहुंचेगी
सुलतानपुर। लंभुआ क्षेत्र में इस बार की कांवड़ यात्रा खास होगी। 181 फीट लंबी भव्य कांवड़ यात्रा की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। यह यात्रा भारतीय कांवरिया सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है, जो वर्ष 2011 से निरंतर आस्था और भक्ति का यह आयोजन करती आ रही है। पिछले वर्ष 2024 में 171 फीट की कांवड़ यात्रा निकाली गई थी, जिसे अपार जनसमर्थन मिला था।