डुमरांव: भरत तिवारी के एनकाउंटर के 24 घंटे बाद भी शिक्षा मंत्री को इसकी जानकारी नहीं, कहा : आज ही मालूम चला, एसपी से बात किए हैं
Dumraon, Buxar | Jun 18, 2026 बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी को 24 घंटे तक यह जानकारी ही नहीं थी कि भोजपुर जिले में भरत तिवारी का एनकाउंटर हो चुका है। मंत्री का गुरुवार की दोपहर एक बजे बक्सर आगमन के दौरान आरा बक्सर फोरलेन पर डुमरांव के महाराजा कोठी के समीप स्वागत कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने दिए गए बयान में यह बताया।