खरगोन शहर के सुतारगली तालाब चौक क्षेत्र से 19 वर्षीय युवती के अचानक लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार पूजा 26 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे बिना बताए घर से निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थाने में शुक्रवार को गुमशुदगी दर्ज कराई।