हंडिया: रातभर बिजली गुल रहने से ग्रामीणों में परेशानी
बरौत क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में इन दिनों रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित रहने से हजारों उपभोक्ता परेशान हैं। शनिवार शाम करीब 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्रामीणों को रातभर जागकर समय बिताना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि बिजली कटौती की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती।