मिर्ज़ापुर: भटवा पोखरी मोहल्ले में अमिताभ पांडेय को पकड़ने पहुंची पुलिस से जमकर हुई नोकझोंक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शहर कोतवाली पुलिस भटवा की पोखरी स्थित अमिताभ पांडेय के घर पकड़ने के लिए शुक्रवार की रात्रि पहुंची। जहां पर अमिताभ पांडेय उनकी पत्नी और बच्चों के बीच पुलिस से जमकर नोक झोंक हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शहर कोतवाली में उनके समर्थकों के आलावा सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे थे।