हनुमानगढ़: जंक्शन पुलिस ने किराए पर ली 28 लाख की शटरिंग सामग्री हड़पने के आरोप में ठेकेदार को किया गिरफ्तार
किराए पर ली गई करीब 28 लाख रुपए मूल्य की शटरिंग सामग्री का गबन करने के आरोप में जंक्शन थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 27 जून को दर्ज हुए इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप सिंह (45) पुत्र गुरमेल सिंह निवासी कड़ा फैक्टरी के पास, कालांवाली, तहसील डबवाली जिला सिरसा (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है।