फैज़ाबाद: हिन्दू संगठनों में रामपथ निर्माण के दौरान ध्वस्त किए गए प्राचीन मंदिर को पुनर्स्थापित की मांग को लेकर कमिश्नर से मुलाकात
रामपथ निर्माण के दौरान प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए गए प्राचीन शिव हनुमान मंदिर को पुनर्स्थापित करने की मांग को लेकर एक मांग पत्र मंडलायुक्त गौरव दयाल को सौंपा गया। पंचायती मंदिर के प्रमुख सदस्य व अधिवक्ता राकेश वैद्य ने बताया कि सीतापुर आंख अस्पताल के तिराहे पर लगभग 40-50 वर्ष पूर्व प्राचीन शिव हनुमान मंदिर की स्थापना पंचायती मंदिर के द्वारा की गई थी।