फैज़ाबाद: अयोध्या में राशन कार्ड में केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में डीएसओ ने कोटेदार पर की कार्रवाई
राशन कार्ड में केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर रिश्वत लेने का मामला, जांच के बाद डीएसओ बृजेश कुमार मिश्रा ने कोटेदार पर की कार्रवाई, शहर के लाल बाग की कोटेदार राम कुमारी की दुकान सस्पेंड, जनपद के दुकानदारों को चेतावनी, कोई भी दुकानदार भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो होगी सख्त कार्रवाई, इस समय राशन कार्ड में केवाईसी अपडेट का चल रहा है अभियान।