फैज़ाबाद: अयोध्या के जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट की कुर्सी पर बैठा था वार्ड ब्वॉय, सीएमएस ने जारी किया नोटिस
जिला अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी में एक वार्ड ब्वॉय फार्मासिस्ट की कुर्सी पर बैठा नंजर आया। सीसीटीवी फुटेज देखकर प्रमुख अधीक्षक ने वार्ड ब्वॉय को नोटिस दी है। साथ ही उस समय ड्यूटी पर तैनात ईएमओ व फार्मासिस्ट से भी जवाब तलब किया है।सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से कार्यरत वार्ड ब्वॉय सत्यम सिंह इमरजेंसी ओपीडी में फार्मासिस्ट की कुर्सी पर बैठे थे।