फैज़ाबाद: अयोध्या में सावन झूला मेला और कांवड़ यात्रा को लेकर 2 अगस्त तक मेला क्षेत्र में चार पहिया वाहनों पर लगी रोक
रामनगरी में कावड़ मेले को लेकर यातायात प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं यह प्रतिबंध 2 अगस्त तक जारी रहेंगे वहीं रामनगरी में कांवरियों व श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है जिसको लेकर अयोध्या में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है पूरे मेला क्षेत्र को 5 जोन में बाँटकर सुरक्षा की जिम्मेदारी मजिस्ट्रेटरों के हवाले कर दिया गया है।