शिवपुरी नगर: मेगा हेल्थ कैंप में बड़ी सफलता: शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में जटिल स्त्री रोग सर्जरी सफल
आज सोमवार शाम 7 बजे प्रशासन द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, श्रीमंत राजमाता विजया राजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय, शिवपुरी में मेगा हेल्थ कैंप के दौरान जटिल स्त्री रोग सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. डी. परमहंस और डॉ. आशुतोष चौऋषि के प्रयासों से स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में पहली बार जटिल वेजाइनल सर्जरी की गई।