सहारनपुर: भीख मांगने की आड़ में जेब कतरी करने वाली 5 महिलाएं गिरफ्तार, बुजुर्ग की जेब से 50 हजार की नगदी बरामद
सहारनपुर में भीख मांगने की आड़ में जेबकतरी करने वाले महिला गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मंगलवार को पुलिस ने पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इन महिलाओं ने घंटाघर इलाके में एक बुजुर्ग की जेब से 50 हजार रुपये उड़ा लिए थे। पूछताछ में आरोपियों ने जो खुलासा किया, उसने पुलिस को भी चौंका दिया।मामला सहारनपुर के सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।