बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत एक महिला के साथ की गई छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी पर किया मामला दर्ज
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।जिसमें पीड़िता के द्वारा बल्देवगढ़ पुलिस को बताया कि जब वह अपने खेत से घर जा रही थी तभी आरोपी के द्वारा उक्त महिला को बुरी नीयत से पकड़ कर छेड़छाड़ की गई। पुलिस के द्वारा छेड़छाड़ करने वाले आरोपी राजेश सेन निवासी सूरजपुर पर छेड़छाड़ के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।