पंचकूला: लेबर कॉलोनी रामपुर सियुडी में घर पर किया युवकों ने हमला, मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता राजा ने बताया है कि मैं आर्मी एरिया पंचकूला में स्वीपर की नौकरी करता हूं। शिकायतकर्ता ने बताया कि मेरे घर के ऊपर ईंट, पत्थरो से कुछ लोगो के द्वारा हमला किया गया हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है।