पंचकूला: दोस्तों साथ गांव मडपा के डैम ने नहाने गये 17 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से हुई मौत, एनडीआरएफ की टीम मौके पर
गाँव मंडपा में स्थित डैम में रविवार को डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 17 वर्षीय शोएब पुत्र जमील खान वासी समलेहड़ी के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी अनुसार मृतक युवक अपने चार दोस्तों के साथ मंडपा डैम पर नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान शोएब गहरे पानी में चला गया।