बुढ़ार: बुढार में कूलर के करंट से मासूम की मौत
Burhar, Shahdol | May 16, 2026 बुढार थाना क्षेत्र के हाथीडोल गांव में दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय हर्ष द्विवेदी की करंट लगने से मौत हो गई। खेलते समय उसकी बॉल लोहे के कुलर के पास चली गई थी। कुलर की बॉडी में उतरे करंट की चपेट में आते ही वह गिर पड़ा। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मामले में शनिवार सुबह 9 बजे से पुलिस ने जांच शुरू की है।