बल्लबगढ़: गांव मोहना में किसानों ने निकाली भाजपा के सांसद पद उम्मीदवार कृष्ण पाल गुर्जर की शव यात्रा
गांव मोहना में पिछले 5 महीने से जेवर हाईवे पर कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने आज नाराज होकर फरीदाबाद से भाजपा के सांसद पद उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर की शव यात्रा निकालकर अपना रोष व्यक्त किया। और कहा कि घमंड तो रावण का भी नहीं रहा तो कृष्णपाल गुर्जर का घमंड भी जल्द ही टूट कर चकनाचूर हो जाएगा।