डीडवाना: ललासरी ग्राम के समीप चलती कार का अचानक टायर निकलने से अनियंत्रित होकर पलटी, एक ही परिवार के 5 लोग हुए घायल
डीडवाना क्षेत्र के ललासरी ओर सुपका गांव के बीच एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार चलती कार का अचानक टायर निकल गया जिससे वह अनियंत्रित हो गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो। घायलों का राजकीय जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली।